11.25 am - कांग्रेस विधायकों संग अजय माकन का मंथन शुरू

सबसे पहले जयपुर संभाग के विधायकों से ले रहे फीडबैक



12.00 pm - कांग्रेस विधायकों संग अजय माकन का मंथन
विधानसभा में विधायकों से वन टू वन मुलाकात सबसे पहले जयपुर संभाग के विधायकों से फीडबैक संगठन को मजबूत बनाने पर भी ले रहे सुझाव हर विधायक को दिया गया है 7 मिनट का समय
12.45 pm - प्रदेश प्रभारी माकन के संवाद पर बोले विधायक वेद प्रकाश सोलंकी
कहा-'हम शुरू से ही फीडबैक देने की मांग कर रहे थे' 'अब हमारी बात को सुना गया','हमारी नहीं बल्कि कांग्रेस के तमाम विधायकों की बात को सुना...
1.00 pm - सचिन पायलट के समर्थन में बोले वेद प्रकाश सोलंकी
अजय माकन के समक्ष रखी बात,SC-ST के मुद्दों पर खुलकर बोले बैलेंस पॉलिटिक्स की हिमायत की राजस्थान में,
सोलंकी बोले 'मिलकर चलेंगे तभी सरकार बनेगी'
1.10 PM - अजय माकन से मिली विधायक गंगादेवी
कहा-'गहलोत सरकार शानदार काम कर रही',
'जयपुर जिलाध्यक्ष को लेकर हुई चर्चा',
मंत्रियों के परफॉर्मेंस पर माकन को दिया फीडबैक,
लेकिन मीडिया से कहा-'परिवार की बात बाहर नहीं करते...
1.20 pm - माकन के फीडबैक कार्यक्रम पर बोले परिवहन मंत्री
सरकार की योजनाओं पर लिया जा रहा फीडबैक कांग्रेस को मजबूत बनाने पर लिया जा रहा सुझाव मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर बोले खाचरियावास यह अधिकार सीएम गहलोत और आलाकमान के पास जब उन्हें लगेगा, उस वक्त तमाम चीजें होंगीः खाचरियावास.
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास कहा-'जबरन तो कोई मेरी गर्दन नहीं ले सकता',
'प्यार से में अपनी जान देने को तैयार',
'मैं राजपूत हूं, रज का मतलब माटी से है '
'मैं इस माटी का सपूत हूं...
2.00 pm प्रभारी अजय माकन के साथ एक विधायक का रोचक संवाद। माकन ने जब पूछा प्रभारी मंत्री की परफॉर्मेंस के बारे में। तो विधायक ने कहा कि उसे नहीं पता कि कौन मंत्री है जयपुर संभाग का प्रभारी। माकन सहित सभी आश्चर्य में पड़ गए
क्योंकि गहलोत मंत्रिमंडल के दूसरे सबसे ताकतवर मंत्री शांति धारीवाल हैं प्रभारी। जिस विधायक ने यह फीडबैक दिया वे है सचिन पायलट गुट से। वैसे पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा भी धारीवाल पर लगा चुके हैं सक्रीय ना होने का आरोप।
2.08 pm - अजय माकन का विधायकों से संवाद जयपुर जिले का संवाद हुआ पूरा, अभी बाबूलाल नागर से हुआ संवाद अब आलोक बेनीवाल से मिले माकन, जयपुर के बाद झुंझुनूं जिले के विधायकों से संवाद
2.10 pm - अंदर की खबर ! गंगा देवी बोली तीन मंत्रियों के खिलाफ अजय माकन के सामने जताई नाराजगी, माकन के सामने मंत्रियों की कार्यशैली को कोसा, बगरू से दलित नेता और कांग्रेस विधायक हैं गंगा देवी। गहलोत गुट से हैं गंगा देवी।
3.30 PM - जय माकन ने लिया झुंझुनूं,सीकर जिले का फीडबैक झुंझुनूं से जितेंद्र सिंह,बृजेंद्र ओला,रीटा चौधरी, राजकुमार शर्मा,राजेंद्र गुढ़ा से फीडबैक लिया।
4.40 pm - माकन ले रहे फीडबैक। विधायक बाबूलाल बैरवा के मन की बात। मंत्रियों की कार्यशैली को कोसा। कुछ मंत्रियों के नाम लेकर की शिकायत।
5.10 pm - सूत्रों के हवाले से खबर। फीडबैक देने में वेद प्रकाश सोलंकी रहे सबसे ज्यादा मुखर। जलदाय मंत्री बी डी कल्ला पर लगाए आरोप। कहा - जल जीवन मिशन में हो रहे घपले। जलदाय मंत्री की मौन स्वीकृति के लगाए आरोप।
6.30 pm - पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह अपना फीडबैक देकर बाहर निकले। मंत्री शांति धारीवाल ने भी रखी अपनी बात।
7.05 pm - बावजूद समय तय होने के अजय माकन को फीडबैक देने नहीं पहुंचे भरत सिंह। लगातार पत्र लिखकर अपनी नाराजगी प्रकट करते रहें है भरत सिंह। फिर भी कोटा संभाग की फीडबैक बैठक में नहीं पहुंचे। सांगोद से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक है भरत सिंह।