कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं टोंक से विधायक सचिन पायलट रविवार को जयपुर में केसी वेणुगोपाल और राजस्थान प्रभारी अजय माकन से मुलाकात करने के बाद टोक जिले के दौरे पर रहे. जहा पर सचिन पायलट का कांग्रेसी नेताओं सहित समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया साथ ही सचिन पायलट ने अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र की समस्याओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.


दरअसल सचिन पायलट के टोक जिले पहुंचने पर कौथुन बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया गया।निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पायलट का भव्य स्वागत किया. इस दोरान पायलट समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल नजर आया.इसके बाद सचिन पायलट ने टोंक जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों से जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.बैठक में टोंक जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ,टोंक पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं जिले के संबधित विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहे।


बतादे सचिन पायलट रविवार को टोक जिले मे ही रात्रि विश्राम करेगे.इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर विकास कार्यो का लोकार्पण करेगे.और ग्रामीण क्षेत्र बरवास ओर डारडा हिन्द पंचायतों में आमजन की जनसुनवाई करेगे.रात्रि मे टोंक के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगे .