चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के कलेक्ट्री परिसर में मानसूनी बरसात के मौसम को देखते हुए 24 घंटे कार्य करने वाला बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसमें किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए सिविल डिफेंस की टीम और बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारी पल-पल की सूचना उपलब्ध करवाने के लिए 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं।चित्तौड़गढ़ जिले में मानसून की बरसात शुरू हो चुकी है


और जिले भर से बरसात की सूचना और जलभराव की सूचना एकत्रित करने के लिए जिला कलेक्ट्री परिसर में 24 घंटे संचालित होने वाला बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से प्रारंभ हो गया है,जो कि 30 सितंबर तक संचालित किया जाएगा, इस नियंत्रण कक्ष मे जिले में किसी भी क्षेत्र से किसी भी प्रकार की जलभराव और आपदा की सूचना मिलने पर इससे निपटने के लिए सिविल डिफेंस की टीम भी 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रही है,इसकी जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी विष्णुकांत दायमा ने बताया कि जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देश पर और एडीएम भू-आवप्ति अंबालाल मीणा के निर्देशन में 24 घंटे संचालित होने वाला बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित हो रहा है, 


 जिसमें जिलेभर में आपात स्थिति और वर्षा की जानकारी 24 घंटे प्रशासन, मिडिया और आमजनत को उपलब्ध करवाई जा रही है,इसके अलावा सिविल डिफेंस की टीम भी यहां पर किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहती है, वही  इस बारे मे अन्य जानकारी देते हुए सह प्रभारी विनोद कुमार मूंदड़ा ने बताया कि 15 जून से 30 सितंबर तक जिला प्रशासन के निर्देश पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष को संचालित किया जा रहा है,जिसमें सवेरे 8 बजे और शाम को 5  बजे पूरे जिले भर से बरसात के आंकड़े एकत्रित कर प्रशासन और मीडिया को उपलब्ध कराया जा रहे हैं, 

वहीं सिविल डिफेंस टीम के सदस्य प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए सिविल डिफेंस के 5-5  सदस्य 24 घंटे अपनी सेवाएं नियंत्रण कक्ष में दे रहे हैं वही राज्य सरकार की ओर से कुछ दिन पूर्व आपातकालीन स्थिति में अनाउंसमेंट करने के लिए एक  मोटरसाइकिल भी उपलब्ध कराई गई है जिसमें सायरन और माइक सिस्टम की सुविधा भी उपलब्ध है, वहीं सरकार की ओर से एक इमरजेंसी लाइट भी सिविल डिफेंस की टीम को उपलब्ध करवाई गई है जिससे की रात के समय किसी भी प्रकार की आपदा के समय रोशनी करके आमजन की मदद की जा सके।

चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट,