पिछले कई दिनों से मांग के मुकाबले कम हो रही वैक्सीन आपूर्ति को देखते हुए राज्य सरकार ने अब केंद्र से वैक्सीन के आवंटन की नीति में परिवर्तन करने की मांग की है। राज्य सरकार के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह को इस बाबत पत्र भेजा गया है। 


पत्र में लिखा गया है कि केंद्र सरकार वैक्सीन आवंटन की नीति के तहत जो 25% कोटा निजी अस्पतालों को दे रही है, राजस्थान में उसकी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पत्र में बताया है कि प्रदेश में लोगों का रुझान निजी केंद्रों की ओर नहीं है, यहां ना के बराबर वैक्सीनेशन हो रहा है।



  निजी अस्पतालों को दी जाने वाली वैक्सीन एक तरह से स्टोर में ही पड़ी रहती है। वहीं दूसरी ओर सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन की उपलब्धता कम हो रही है. यदि केंद्र सरकार वैक्सीन का 100% आवंटन राज्य सरकार को करें तो इस दिशा में कुछ हद तक राहत मिल सकती है। आपको बता दें कि केंद्र ने जुलाई में अब तक निजी केंद्रों को 16 लाख वैक्सीन आवंटित की है, जबकि इन अस्पतालों में अब तक 1 लाख 37 हजार वैक्सीन हीं लगाई गई है। चिकित्सा मंत्री ने पत्र में केंद्र सरकार से वैक्सीन आवंटन के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग भी की है।

ब्यूरो रिपोर्ट।