जीआरपी कोटा ने दो ट्रेन यात्री तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है।
डीएसपी सुश्री कल्पना सोलंकी ने बताया कि थाना प्रभारी रमेश चंद के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, हरपाल सिंह, कॉन्स्टेबल माणकचंद,धर्म सिंह, महावीर की टीम ने 2 जुलाई को देर रात गश्त-चेकिंग के दौरान ट्रेन 04671 स्वराज एक्सप्रेस के डी/1 में यात्रा कर रहे दो संदिग्धों को शक होने पर पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ट्रेन से उतरकर भागने लगे, तब पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ा।
थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के सामलाती बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की गई। मामले में आरोपी बाबू गिरी (28) पुत्र सीताराम जाति गोस्वामी निवासी डॉ आंबेडकर कॉलोनी, आरटीएम मिल के सामने,भवानीमंडी पुलिस थाना भवानीमंडी जिला झालावाड़ व रामनारायण (63) पुत्र बापूलाल जाति पाटीदार निवासी राम मंदिर के पास,पच पहाड़ पुलिस थाना भवानीमंडी जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध 8/ 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
कोटा से हंसपाल यादव की रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ