इस साल मई महीने के बाद से ही लगभग हर दूसरे दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रही तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को एक और झटका दिया है। हर महीने रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा होने की कड़ी में कंपनियों ने 1 जुलाई से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹25. 50 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है।


वही कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी ₹84 बढ़ गए हैं। अब रसोई गैस का सिलेंडर ₹838. 50 पैसे में जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर 1572 रुपए का मिलेगा। कोरोना काल के दौरान ही 14 महीने में रसोई गैस की कीमतों में ₹255 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो गई है, वही कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी इसी अवधि के दौरान ₹531. 50 पैसे बढ़ गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से आम जरूरत से जुड़ी सभी चीजों के दाम 10 से 40% तक बढ़ गए हैं। कोरोना काल में आम आदमी की आमदनी जहां पहले की तुलना में कम हुई है वहीं खर्चे लगभग दुगने हो गए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट।