करौली मे एक गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे भाजपाई शुक्रवार को जिला कलेक्ट्री के सामने धरना पर बैठ गये..और गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. करीब 3 घंटे चले जाने के बाद भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप सात दिवस मे कार्रवाई करने की मांग की.मांग पुरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.साथ ही राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस के लोगों को जो कांग्रेस सरकार बदनाम करने का कार्य कर रही है उसकी भाजपाइयों ने कड़े शब्दों में निंदा की.
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने बताया कि 20 मार्च 2021 को जिले के मंडरायल इलाके के एक मे एक बेटी का कुछ लोगों के द्वारा अपहरण कर लगातार महीना भर गैंगरेप किया।जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 20 मार्च 2021 को ससुराल पक्ष ने दर्ज कराई थी।
इस दौरान अपहरणकर्ता लगातार मोबाइल पर मोंगेपुरा निवासी एक व्यक्ति के संपर्क में रहे। अपहरणकर्ताओं ने लड़की को 5 अप्रैल 2021 को मुरैना में जामफल मीणा निवासी मोंगेपुरा, महेश मीणा निवासी खांडे का पुरा, केशव शर्मा निवासी जगडरपुरा, राधारमन शर्मा व एक अन्य को सुपुर्द की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित लड़की ने बताया कि इस दौरान जामफल मीना ने पीड़ित लड़की से कई बार दुष्कर्म किया. जिसकी रिपोर्ट पीड़ित लड़की ने 9 अप्रैल को मंडरायल थाने पर दर्ज करवाई थी।
इस दौरान लड़की के परिजनों व ससुराल वालों ने आईजी भरतपुर से तीन बार,एसपी करौली से तीन बार संपर्क किया एवं प्रभारी मंत्री अशोक चांदना को दिनांक 28 जून को ज्ञापन भी दिया.इस दौरान मंत्री से मिलने के बाद पीड़ित लड़की का आरोपियों द्वारा एक बार फिर से अपहरण कर लिया गया जिसके अपहरण का 30 जून को पुलिस थाना मंडरायल में मामला दर्ज कराया गया.लेकिन पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि करौली जिले में आए दिन लगातार बलात्कार, गैंगरेप, हत्या के मामले हो रहे हैं
अपराधियों में किसी भी प्रकार का कोई भय नहीं है कानून की व्यवस्था पूरी तरह करौली जिले में चौपट हो गई है.पीड़ित लड़की के न्यायालय में 164 के बयानों के बाद भी आज तक एक भी मुलजिम गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोपियों पर कारवाई नही होने नाराज भाजपाइयों ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को ज्ञापन सौपकर कठोर कारवाई करने की मांग की गई हैं.
यह रखी भाजपाइयों ने मांग,
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि लड़की की हत्या होने की पूर्ण आशंका है और लड़की के परिजन एवं ससुराल वालों को लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं इनको सुरक्षा उपलब्ध करवाई जावे. तथा लड़की को अविलंब बरामद किया जावे, गैंगरेप के मुलजिमों को तत्काल गिरफ्तार किया जावे,जिन अधिकारियों ने गैंगरेप जैसे मामले को दबाने का काम किया है
उन्हें तुरंत सस्पेंड किया जावे,साथ ही गैंगरेप के अनुसंधान अधिकारी को तुरंत प्रभाव से बदला जावे,नियम और कानून को नहीं मानकर राठौड़ी में काम करने वाले पुलिस अधिकारी को तत्काल सस्पेंड किया जावे,इस दोरान भाजपाइयों ने राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस के लोगों को जो कांग्रेस सरकार बदनाम करने का कार्य कर रही है उसकी कड़े शब्दों में निंदा की.इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी अशोक सिंह धाबाई, धीरेंद्र बैसला, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सालोत्री,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा,पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे...
करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट,



0 टिप्पणियाँ