चित्तौड़गढ़ मे अखिल भारतवर्षीय दाधीच ब्राह्मण महासभा की जिला महिला प्रकोष्ठ की ओर से कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में कोरोना योद्धाओ की भूमिका निभाने वाले 40 चिकित्सकों का सम्मान किया गया।
जानकारी के अनुसार कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कोरोना योद्धाओं के रूप में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले करीब 40 चिकित्सकों का अखिल भारतवर्षीय दाधीच महासभा की चित्तौड़गढ़ जिला महिला प्रकोष्ठ की ओर से जिला राजकीय चिकित्सालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान किया गया, इस अवसर पर जिला राजकीय चिकित्सालय में फिजीशियन डॉ अनीश जैन ने बताया कि चिकित्सको ने विपरीत परिस्थितियों में 24 घंटे तत्परता के साथ अपने कर्तव्य को अंजाम देकर जरूरतमंद का उपचार किया है
और इस तरह के सम्मान मिलने से चिकित्सकों का उत्साहवर्धन होता है और उनके अंदर नई ऊर्जा का संचार भी होता है जिससे कि विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने की ऊर्जा मिलती है, वही महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजूलता व्यास ने बताया कि आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हर विपरीत परिस्थिति में कार्य करने वाले और धरती का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों का सम्मान करते हुए बहुत ही खुशी हो रही है इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दाधीच महासभा के कई महिला और पुरुष सदस्य मौजूद रहे
चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट,



0 टिप्पणियाँ