भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB कोटा देहात की टीम ने झालावाड़ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने झालावाड़ जेल के जेलर करण सिंह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जेलर ने महिला कैदी को परेशान नहीं करने व परिजनों से फोन पर बात कराने की एवज में रिश्वत मांगी थी। ACB की कार्रवाई से झालावाड़ जेल में हड़कम्प मच गया।



ACB की टीम गिरफ्तार आरोपी को कोटा लेकर रवाना हुई।ACB कोटा देहात ASP प्रेरणा शेखावत ने बताया कि परिवादी भवानी शंकर मीणा ने  शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि उसकी मां झालावाड़ जेल में बंद है। जेलर जेल में तंग नहीं करने व परिजनों से मोबाइल पर बात करवाने के एवज में 20 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है। ये बात भवानी शंकर की मां ने फोन पर बताई। जिसके बाद शिकायत का सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। आरोपी 10 हजार  रुपए में लेने को राजी हुआ। जिसके बाद आज ACB की टीम ने ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया।

झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट,