चित्तौडग़ढ़ जिले मे मध्य प्रदेश से सांवलियाजी और खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे हैं 5 लोगों की तबीयत अज्ञात कारणों से बिगड़ गई. जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,  जहां दो की मौत हो गई वही तीन का उपचार किया जा रहा है।


 घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार स्वामी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि मध्य प्रदेश के सनावद थाना क्षेत्र के 18 व्यक्ति महिंद्रा टेंपो ट्रैक्स में सवार होकर गत 25 जुलाई को अपने गांव से निकले थे. इसी दौरान बीती रात उन्होंने राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने के बाद खाना बनाकर खाया जिससे 5 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें सांवलियाजी  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया 

जहां पहुंचने पर रूपेश पुत्र ऐना रणवा और नरेश पुत्र गणेश मूकाती की मौत हो गई। वही घायल जय  पुत्र प्रभु बिरला ईश्वर पुत्र धनेश्वर और नीलेश पुत्र देवाराम का उपचार किया जा रहा है। वही मृतको के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

चितौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट,