उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र के क़स्बा मुख्यालय पर आदतन अपराधी चेतन बुम्बरिया द्वारा एक दुकान में बैठे दो व्यक्तियों पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी, जिसके चलते एक युवक सिद्दीक के पैर में गोली जा लगी और बाकी लोगो ने इधर उधर छिपकर अपनी जान बचायी।
प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार आरोपी युवक द्वारा 4 से अधिक फायर किये गये, जो दुकानों पर अलग अलग जगह जाकर लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बुम्बरिया पूर्व सरपंच सुरेश कुमार की गाड़ी लेकर देलवाड़ा गुजरात की तरफ भाग निकला। घटना के समय आरोपी के साथ वाहन में और भी कई लोग मौजूद थे। जो कि हथियार लिये हुए थे। इधर फायरिंग की घटना के बाद कोटडा थाना पुलिस मौके पर पंहुची और घटना के बारे में जानकारी ली साथ ही पुलिस ने अब आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।
घटना मे घायल हुए सिद्विक को इलाज के लिए कोटडा से उदयपुर के एम बी हॉस्पीटल में इलाज के लिए लाया गया। गौरतलब है कि आरोपी कोटड़ा पूर्व सरपंच शारदा देवी का भाई है और पूर्व में भी उदयपुर शहर और मांडवा थाना क्षेत्र में भी कई जगहों पर फायरिंग कर चुका है, साथ ही कुकवास क्षेत्र में शराब तस्करी के कारोबार में भी लिप्त है।
उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट,


0 टिप्पणियाँ