सीकर जिले के खाटूश्यामजी का विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम के बाबा श्याम का मंदिर 118 दिन बाद 22 जुलाई को श्याम दर्शनार्थ खुलेगा।मंदिर खोलने को लेकर जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सयुक्त आयोजित बैठक में 22 जुलाई को मंदिर खोलने का निर्णय हुआ।श्री श्याम मंदिर कमेटी ने द्वारा जारी प्रेस नोट की सुचना के अनुसार दर्शनार्थियों द्वारा मंदिर में प्रसाद, फूलमाला इत्यादि के साथ आना वर्जित रहेगा।



साथ ही कोरोना संक्रामक बचाव में वैक्शीन की प्रथम एक डोज का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।इसके अलावा अन्य राज्यो से आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर जांच साथ लेकर आना होगा।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभूसिंह चौहान ने बताया कि कोरोना गाईडलाईन का पालन करना होगा तथा साप्ताहिक अवकाश, शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी,त्यौहार, उत्सव व अन्य भीड़ वाले दिवसों पर मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिये बंद रहेंगे।

सीकर से सुरेंद्र माथुर की रिपोर्ट।