ग्राम सेवा मंडल करौली के संस्थापक पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी चिरंजीलाल शर्मा की 32 वीं पुण्यतिथि संस्था परिसर में स्थित समाधि स्थल पर मनाई गई. इस अवसर पर संस्था के मंत्री सुरेश चन्द शर्मा ने स्वः चिरंजी लाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहां की पंडित मदन मोहन मालवीय और गांधीजी की प्रेरणा से शर्मा जी स्वतंत्रता आंदोलन और खादी सेवा में समर्पित हो गए।
खादी बोर्ड के सचिव के रूप में राजस्थान के गांव गांव में खादी को स्थापित किया और रोजगार सृजन का कार्य किया। खादी कार्यकर्ता रमेश गंगापुर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की बाद आजादी और लोकतंत्र मिला है हमारी जिम्मेदारी है कि हम महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। स्काउट उपप्रधान नगेन्द्र शर्मा ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा शर्मा स्वर्गीय चिरंजीलाल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी तो थे ही राजस्थान के गठन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की अध्यक्षता में गठित राजस्थान निर्माण कमेटी के सदस्य भी थे
स्वतंत्रता के बाद मत्स्य राज्य में विकास मंत्री के रूप मे विकास के रचनाकार के रूप में भी उनकी अहम भूमिका रही। श्रद्धाजंलि के पश्चात गांधीजी के भजन व वृक्षारोपण कार्यक्रम भी हुआ इस दौरान वीरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवती लाल, रमेश जॉनी, अशोक शर्मा, सौरभ शर्मा, बालकृष्ण, दुर्गेश पांडेय सहित खादी कत्तिन बुनकर उपस्थित रहे।
करौली से अवनीश पाराशर,



0 टिप्पणियाँ