सवाई माधोपुर में हमारा पैग़म भाईचारे नाम संस्था द्वारा पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम की याद में विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू किए गए वृक्षारोपण अभियान का आज एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर समापन हो गया ।

 समापन कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय के खेरदा स्थित अम्बेडकर पार्क में संस्था सदस्यों द्वारा 27 पौधे लगाये गए । हमारा पैग़म भाईचारे के नाम संस्था से जुड़े मोइन खान ने बताया कि संस्था द्वारा देश के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम की याद में पर्यवरण दिवस से कलाम साहब की पुण्यतिथि के हराभरा और मोहब्बत से रहे हिंदुस्तान के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया ।

 जिसके तहत संस्था सदस्यों द्वारा 500 पौधे लगाए गए है । इस अभियान का आज समापन कर दिया गया । इस दौरान अम्बेडकर पार्क में 27 पौधे लगाए गए है । समापन के दौरान संस्था सदस्यों द्वारा एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा देश हित मे किये गए कार्यो को लेकर जानकारी दी गई ।

सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट।