करौली जिला मुख्यालय पर मंगलवार को अलसुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया और लगातार 4 घंटे तक जमकर बारिश देखने को मिली दिनभर घने काले बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश का दौर रुक रुक कर दिनभर चलता रहा इसके साथ ही तेज हवा चलती रही और दिन भर मौसम खुशनुमा बना रहा जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली और लोगों ने जमकर बारिश का लुफ्त उठाया।आज करौली शहर में लगातार 4 घंटे हुई जिससे नदी, ताल, पोखर, में पानी आवक हुई है।
पांचना बांध में 20 सेंटीमीटर की आवक हुई है, बांध में 252.90 एमसीएफटी पानी था जो कि मंगलवार को तेज बड़ी से 253.10 एमसीएफटी हो गया है। बता दें कि जोरदार बारिश से नगर परिषद द्वारा किए जा रहे विकास के दावों की पोल खुलकर सामने आ गई और शहर में चहुऔर पानी ही पानी भर गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।करौली शहर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय के सामने से पानी रुक जाने पर चिकित्सालय के सामने स्थित मेडिकल की दुकानों तक पानी पहुंच गया जिसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंचे नगर परिषद कर्मचारियों ने मौके पर दीवार तोड़कर पानी के निकासी की व्यवस्था की वही जिला मुख्यालय पर स्थित मैगजीन इलाके में करौली-कैलादेवी सड़क मार्ग पर पानी भर गया
और वाहनों को पानी के बीच से गुजारना पड़ा जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी वही पानी के निकास की व्यवस्था नहीं होने से माथुर स्टेडियम में भी पानी भर गया।इधर करौली शहर के वार्ड नंबर 20 में स्थित भगत कॉलोनी के के पास पानी भर जाने से पास में ही हुई एक घर में मौत के बाद परिजन रास्ते में पानी भर जाने के कारण सबको श्मशान घाट तक नहीं ले जा सके जिससे वार्ड पार्षद थान सिंह ने मौके पर पहुंचकर नगर परिषद आयुक्त और सफाई निरीक्षक को फोन वास्तविकता से अवगत कराया, लेकिन कर्मचारियों द्वारा फोन पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया जिससे आक्रोशित पार्षद थान सिंह गुर्जर ने चेतावनी देते हुए बताया
कि अगर समस्या का समाधान जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।वही करौली कोतवाली के पीछे स्थित आरएसी जवानो के क्वार्टर, कोर्ट परिसर, नेशनल हाईवे में पानी भर गया जिससे जवानों के बैराको में रखी किट सामग्री तक बारिश के पानी से भीग गई आरएसी जवान ने बताया कि पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं होने से क्वार्टरों में पानी भर गया।जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा है।एक और बारिश नहीं आने से पूर्व जिला कलेक्टर ने शहर के पानी के निकास की समुचित व्यवस्था को लेकर बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए लेकिन शहर में हुई मौसम की पहली बारिश ने नगर परिषद द्वारा किए जा रहे विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी है।
करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट,




0 टिप्पणियाँ