प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर जाते जाते कभी आर कभी पार का खेल दिखा रही है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 1 दिन में केस बढते हैं तो दूसरे दिन कम हो जाते हैं। बुधवार को जहां प्रदेश में 121 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे वही दूसरे दिन यह 46 कम होकर 75 दर्ज किए गए। इनमें सर्वाधिक केस जयपुर में 15 और जोधपुर में 10 संक्रमित केस दर्ज हुए।
राजसमंद और सीकर में 8 - 8 और अलवर में छह पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। आपको बता दें कि राजधानी जयपुर की तरह अलवर जिले में भी 1 दिन के बाद आ रहे पॉजिटिव केस कोई निश्चित स्थिति नहीं दर्शा रहे. जून के आखिरी दिन जहां अलवर में प्रदेश के सर्वाधिक 43 केस दर्ज किए गए थे वही जुलाई के पहले दिन यहां सिर्फ छह पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। श 10 जिलों में एक भी संक्रमित सामने नहीं आया।
18 जिलों में 5 से कम संक्रमित केस दर्ज हुए। प्रदेश में अब एक्टिव केस की बात की जाए तो यह 24 घंटे के दौरान 69 की कमी के साथ अब कुल 1402 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें सर्वाधिक अलवर में 417, जयपुर में 235 और जोधपुर में 114 एक्टिव केस मौजूद हैं।
बांसवाड़ा और जालौर जिले में महज 1--1 एक्टिव केस बचा है। वही डूंगरपुर में 2 के साथ ही बांरा और धौलपुर में 4 -4 एक्टिव केस बचे हैं। प्रदेश का बूंदी जिला एकमात्र ऐसा जिला है, जहां 25 जून से लेकर 1 जुलाई तक ना तो एक भी संक्रमित केस सामने आया है, ना कोई मौत हुई है और ना ही कोई एक्टिव केस बचा हुआ है।
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ