भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हनुमानगढ़ की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए 4 हजार की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसीबी हनुमानगढ़ के निरीक्षक सुभाषचन्द्र के अनुसार परिवादी सतीश कुमार ने शिकायत की कि वह चक 2 ए बिरानी में नाजर सिंह की 8 बीघा कृषि भूमि पर काश्त करता है और नाजर सिंह ने इस कृषि भूमि पर लोन लिया था जो भर दिया था मगर जमीन को रहन मुक्त करने की एवज में टिब्बी तहसील के खिनानिया का पटवारी गणेशाराम 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है इस पर ब्यूरो ने आज सत्यापन करवाया तो पटवारी से 5 हजार रुपयों में मामला सेट हुआ जिस पर पटवारी ने आज ही 4 हजार रुपये देने की बात कही।इस पर एसीबी टीम ने 4 हजार रुपये लेते हुए पटवारी गणेशाराम को रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो टीम के अनुसार पटवारी के जिले के गुलाबगढ़ स्थित मकान की और क्वार्टर की तलाशी ली जाएगी और श्रीगंगानगर कोर्ट में पेश किया जाएगा
हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ