काेराेना की दूसरी लहर काे देखते हुए काेविड स्वास्थ्य सहायकों की भर्ती के आदेश मई में निकाले थे। जिनका सेवाकाल 31 जुलाई तक माना था। लेकिन स्थानीय चिकित्सा विभाग द्वारा भर्ती में बरती गई देरी की वजह से जिले में काेविड स्वास्थ्य सहायकों काे नियुक्तियां गत 17 जुलाई काे दी गई। अब इन सहायकों का सेवा काल 31 जुलाई काे पूरा हाे रहा है।

सीएमएचओ कार्यालय में भर्ती के लिए कुल 2058 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें दस्तावेजों की जांच के बाद 805 आवेदनों की मेरिट बनी थी, जबकि 773 को ज्वाॅइनिंग के लिए ऑर्डर निकाले गए थे। शहर में स्थित कोविड हॉस्पिटल के प्रत्येक वार्ड में 2-2 कोविड सहायक लगाए गए हैं। इस हिसाब से हॉस्पिटल में वर्तमान में 60 वार्ड हैं। यानी कुल 120 कोविड सहायक यहां अस्थायी तौर पर जिम्मेदारी निभानी थी।