पाली से मनोज शर्मा की रिपोर्ट। 

सुमेरपुर मार्ग पर पत्थरों से भरे ट्रेलर ने सड़क किनारे बैठे श्रमिको को चपेट में ले लिया। इस हादसे में 2 महिला श्रमिकों की की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर एम्बुलेंस यूनियन अध्यक्ष मनोज आदिवाल एवं  एम्बुलेंस चालक सिकन्दर खान घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। वहीं दोनो महिलाओ के शवों को मॉर्चरी में रखवाया। इस दुर्घटना में तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। वहीं हादसे की सूचना पर सीओ सिटी , ग्रामीण सीओ, कोतवाल, सदर थाना,व ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी पुलिस पहुची मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया।