राज्य के  ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग के मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग को अवश्य मिले। प्रभारी मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला ने आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में 20 सूत्री, 15 सूत्री व फ्लैगशिप योजनाओं की सभी विभागों से विस्तार से चर्चा की गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंगानगर में पौधारोपण के लक्ष्य अगले 2-3 महीनों में पूर्ण कर लिये जायेंगे। डीएफओ ने बताया कि घर-घर औषधि वितरण योजना के तहत औषधीय पौधे परिवार चिन्हित कर दिये जा रहे हैं व 2 लाख से अधिक पौधे वितरित कर दिये गये है।

प्रभारी मंत्री ने की कोविड की समीक्षा प्रभारी मंत्री डाॅ. कल्ला ने आने वाली तीसरी लहर को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि टीकाकरण अभियान में तेज़ी लायें व मास्क व सामाजिक दूरी का पूर्ण ध्यान रखें। आरसीएचओ डाॅ. एच.एस.बराड़ ने बताया कि जिले में 808 कंसट्रेटर उपलब्ध हैं, जिनमें से 51 दानदाताओं द्वारा दिये गये हैं तथा जिले में आक्सीजन बेड, दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं फिलहाल जिले में 14 एक्टिव केसेज है।

डाॅ. कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना सरकार की बेहद अच्छी योजना है। सरकार ने 3 हजार करोड़ रूपये बीमा कम्पनी को दिये हैं ताकि लोगों को इलाज की सुविधा प्राप्त हो। उन्होंने निर्देशित किया कि इस योजना से संबंधित प्राईवेट व सरकारी सभी संस्थाएं ईलाज करने के लिये ज़्यादा से ज्यादा आगे आयें। डाॅ. कल्ला ने जन आधार योजना में कार्ड वितरण, एमएसएमई एक्ट में दिये जाने वाले लोन, पीएमकेयर फंड, मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों से चर्चा की वहीं

मदरसों का हो आधुनीकिकरण।

जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने कहा कि जिले में पानी की समस्या का समाधान करने के लिये सभी प्रयत्न किये गये हैं। गंगकैनाल से पर्याप्त पानी लोगों को मिल रहा है। पंजाब से पानी की चोरी रोकने के लिय फाजिल्का के एसपी व कलक्टर से बातचीत कर इस समस्या का समाधान निकाला गया । आमजन को नहीं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सभी योजनाओं को पूर्ण संवेदनशीलता से लागू किया जा रहा है। 

 अधिकारियों से बैठक के बाद हुई पत्रकार वार्ता में कल्ला ने कहा कि वर्षों से अविकसित कॉलोनियों को पूरी तरह से विकसित करने का कार्य में शीघ्रता से किया जाएगा, वहीं एलएनटी द्वारा अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करने की बात ऊर्जा मंत्री के ध्यान में लाई गई। पिछले 6 दिनों से राज काम की साइट ब्लॉक होने से आधार कार्ड संबंधी कार्य नहीं होने से लोगों के परेशान होने की बात को मंत्री जी से अवगत करवाया गया तो  नगर परिषद में नामांतरण आदि कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर नगर परिषद चेयरमैन करुना चांडक द्वारा आयुक्त को लिखे गए पत्र को लेकर भी मंत्री कल्ला ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी।

बैठक में एडीएम प्रशासन  भवानी सिंह पंवार, एसडीएम  उम्मेद सिंह रतनू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार मीणा, यूआईटी सचिव डाॅ. हरितिमा, नगरपरिषद आयुक्त  सचिन यादव सहित विभिन्नि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।