देश में डीआरडीओ की ओर से विकसित की गई कोरोना की दवा 2 डीजी का उपयोग अब प्रदेश में भी शुरू हो गया है। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में इस दवा का उपयोग कोविड के कम लक्षण और कम गंभीर वाले मरीजों में शुरू कर दिया गया है।
जल्दी ही प्रदेश के सबसे बड़े कोविड डेडीकेटेड अस्पताल आरयूएचएस में भी इस दवा का उपयोग शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेश के एसएमएस अस्पताल में वायरस की पहचान के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग तकनीक भी शुरू कर कर दी गई थ इस सिक्वेंसिंग के जरिए वायरस के नए वेरिएंट की जांच 48 से 72 घंटे के दौरान मिल जाती है। इससे फायदा यह होगा कि नये म्यूटेंट की पहचान होते ही,
तत्काल एहतियाती कदम उठाये जा सकेंगे। इससे पहले इस रिपोर्ट के लिए प्रदेश के बाहर की प्रयोगशालाओं पर निर्भर रह कर एक महीने तक इंतजार करना पड़ता था।
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ