करौली के मासलपुर स्थित बैक मे गुरुवार तीन बजे एक नकाबपोश बदमाश ने ताबडतोड फायर करते हुए बैक के कैशियर से 3 लाख 26 हजार रुपये लूट लिए .बदमाश द्वारा बन्दूक से किये गए फायर और लूटे गये रुपये सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गए. इधर अचानक से बदमाश द्वारा बन्दूक की नोक पर की गई लूट से इलाके मे हडकंप मच गया.वही पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक घंटे के अंतराल मे बदमाश को राउंडअप कर लूटे गये रूपयो को बरामद कर लिया है.फिलहाल पुलिस आरोपी से पुछताछ मे जुटी हुई है.




पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि गुरुवार को तीन बजे मासलपुर कस्बा स्थित बैक ऑफ बड़ौदा की शाखा में एक नकाबपोश बदमाश बन्दूक से फायर करते हुए बैक कैशियर से 3 लाख 26 हजार 645 रुपये लूटकर ले गया.वारदात की जानकारी मिलते ही घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सहित एएसपी प्रकाश चन्द और डीएसपी मानराज घटना स्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का जायजा लेकर तुरंत एक्शन लेते हुए मासलपुर थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया.और जिलेभर मे नाकाबंदी कराई गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया की सीसीटीवी फुटेज से मिले बदमाश के हुलिए के आधार पर बदमाश ओमप्रकाश पुत्र सुबुद्धि गुर्जर निवासी पहाडी थाना महवा जिला दौसा को भंगो व राजापुरा के बीहड जंगलों से राउंडअप किया गया.फिलहाल पुलिस आरोपी से पुछताछ मे जुटी हुई है कि लूट की वारदात मे ओर कौन कौन शामिल थे.पहले भी वारदात को अंजाम दिया क्या.और किस उद्देश्य से वारदात को अजाम दिया गया.


इस प्रकार एक घंटे मे किया बदमाश को गिरफ्तार,




पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि कस्बा मासलपुर मे बैंक ऑफ बडोदा में बंदूक की नोक पर हुई लूट की घटना में गठित पुलिस टीमों तथा जिले में नाकाबंदी व सीमाओं के सील होने के कारण आरोपी द्वारा भागने के लिए कच्चे तथा दुर्गम जंगल से होकर जाने वाले रास्तों को चुना गया। पुलिस अधीक्षक करौली द्वारा आरोपी के भागने के सम्भावित रास्तों पर पुलिस टीमों को रवाना किया। थाना हिण्डौन सिटी व थाना मासलपुर टीम को मासलपुर से हिण्डौन सिटी को जाने वाले राजापुरा व भंगों की ओर आरोपी के भागने की सूचना के संकेत मिले।

 थाना हिण्डौन सिटी व थाना मासलपुर टीम ने आपस में समन्वय स्थापित कर आरोपी का पीछा कर, थाना हिण्डौन सिटी से मानसिंह हैड कानि. मय जाप्ता एवं थानाधिकारी मासलपुर शैलेंद्र सिंह मय जाप्ता ने आरोपी ओमप्रकाश पुत्र सुबुद्वि जाति गुर्जर निवासी पहाडी थाना महवा जिला दौसा को भंगो व राजापुरा के बीहडों (जंगलों) से धर-दबोचा। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व लूटी गई कैश राशि 326645/- रूपये बरामद किये गये है।

 करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट,