सीकर , 2 जुलाई। विकास में लक्ष्मणगढ़ को एक नंबर पर लाने की शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा की मुहिम लगातार जारी है। अब देवस्थान विभाग ने लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के 20 धार्मिक स्थलों के लिए 145 लाख रुपए की प्रशासनिक व वित्तिय स्वीकृति जारी की है। इसके तहत धार्मिक स्थलों पर जन सुविधाओं का विकास होगा। स्वीकृति जारी होते ही ग्रामीणों ने खुशी जताई है। देवस्थान विभाग की ओर से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए जिला परिषद के जरिए यह कार्य कराए जाएंगे। 



शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि देवनारायण मंदिर ढहर का देवरा में पांच लाख की लागत से हाईमास्क लाइट, ग्राम स्वामी की ढाणी में सामुदायिक भवन के पास स्थित मंदिर में दस लाख की लागत से सत्संग भवन का निर्माण, ग्राम पंचायत रिणु के ठाकुर जी मंदिर के पास पांच लाख की लागत से सत्संग भवन, ग्राम अलखपुरा गोदारान में गुसाई मंदिर के पास दस लाख की लागत से बड़े हॉल का निर्माण, डूडवा के गोविन्द देव मंदिर में दस लाख की लागत से सत्संग हॉल, ग्राम नरसास गोगाजी मंदिर में पांच लाख की लागत से सत्संग भवन, खेडी दंतुजला क्षेत्रपाल मंदिर में दस लाख की लागत से हाईमास्क लाइट, ग्राम डागरा में बालाजी मंदिर के पास पांच लाख की लागत से सत्संग भवन, गांव आंतरोली में गोगाजी मंदिर के पास पांच लाख की लागत से सत्संग भवन, गोगाजी मंदिर डागरा में पांच लाख की लागत से हाईमास्क लाईट, गांव बठोठ स्थित गुसाई मंदिर में पांच लाख की लागत से मंदिर में भवन निर्माण,  गांव तूनवा में पांच लाख की लागत से सत्संग भवन, धोलपालिया झाझड में रामदेव मंदिर में पांच लाख की लागत से सत्संग भवन, गांव गाडोदा में गोगाजी मंदिर में पांच लाख की लागत से भवन निर्माण, गांव तालाब की ढाणी मंगलूणा स्थित हरिराम मंदिर में दस लाख की लागत से सत्संग भवन, गांव सेवको की ढाणी भिलूण्डा में दस लाख की लागत से यात्री विश्राम स्थल, गुसाई मंदिर शिवराना का बास मंदिर में दस लाख की लागत से सत्संग भवन, गांव सुठोठ स्थित गोगाजी मंदिर में दस लाख की लागत से सत्संग भवन, ढाणी मंगतदास बालाजी मंदिर में दस लाख की लागत से सतसंग भवन का निर्माण होगा।

-------------------------

ग्रामीण बोले, सपने में भी नहीं सोचा कि कभी मंदिरों के लिए मिलेगा पैसा

स्वीकृति जारी होने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि कभी सोचा भी नहीं था कि गांव के धार्मिक स्थलों के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिल सकेगी। लक्ष्मणगढ़ विधायक ने अपने प्रयासों से स्वीकृति दिलाकर सपना पूरा कर दिया है। किसी गांव के मंदिर पर सत्संग भवन बनेगा तो कही हाईमास्क लाइट लगेगी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में सत्संग भवन नहीं होने से काफी दिक्कत होती थी। अब आसानी से भक्त पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

----------------------------

लक्ष्मणगढ़ विकास में होगा रोल मॉडल: डोटासरा

देवस्थान विभाग के जरिए पहली बार क्षेत्र के मंदिरों को 145 लाख से ज्यादा का बजट मिला है। क्षेत्र के मंदिरों में सुविधाएं डवलप करने की कोशिश लगातार जारी है। इसके तहत इलाके के मंदिरों में हाईमास्क लाइइ, सत्संग भवन सहित अन्य कार्य होंगे। लक्ष्मणगढ़ शहर के साथ गांव-ढाणियों के विकास के लिए मैं क्या कर सकता हूं यह दिन-रात चिन्तन करता रहता हूं। लक्ष्मणगढ़ की जनता के विश्वास के दम पर क्षेत्र की विकास यात्रा लगातार जारी है। मेरा सपना है कि राजस्थान में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र रोल मंॉडल बने।

गोविन्द सिंह डोटासरा, शिक्षा, पर्यटन व देवस्थान राज्य मंत्री

सीकर से सुरेंद्र माथुर की रिपोर्ट।