श्रीगंगानगर के  सादुल शहर विधायक  जगदीश चंद्र जांगिड़ ने आज सादुलशहर विधानसभा की ग्राम पंचायत साहूवाला में 18 जीजी से साहूवाला संपर्क सड़क के जीर्णोद्धार के कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक श्री जांगिड़ ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ पुरानी सड़कों का जीर्णोद्धार भी आवश्यक है। सड़के परिवहन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधायक श्री जांगिड़ ने कहा कि सादुलशहर विधानसभा के विकास में किसी प्रकार के धन की कोई कमी नहीं आएगी जाएगी। 


 विधायक जांगिड़ ने कोविड-19 पर भी बोलते हुए कहा कि आमजन को सतर्क रहने की आवश्यकता है और पूरी गंभीरता के साथ वैक्सीनेशन शीघ्र करवा लेनी चाहिए। विधायक श्री जांगिड़ ने कहा कि शीघ्र ही 4एफ और 7ए की सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक जांगिड़ ने इस अवसर पर पंचायत भवन में जनसुनवाई भी की। पंचायत भवन में जन सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों के संबंध में विधायक जांगिड़ ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच विनोद जाखड़, सरपंच भूपेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच सुखपाल सिंह हैप्पी, पूर्व सरपंच गगन बराड़, जेईएन विनोद सुथार समेत अनेक ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर