ब्यूरो रिपोर्ट। 

सिरोही पुलिस अधीक्षक पर शराब तस्करी को लेकर लगे गंभीर आरोपों से DGP एम एल लाठर सख्त नाराज़ हैं।  इसीलिए लाठर ने इस पूरे प्रकरण की जांच विजिलेंस विभाग को सौंप दी है।  DGP लाठर के आदेशानुसार अब मामले की जांच ADG बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशन में DIG सतेंद्र सिंह करेंगे। सतेंद्र सिंह को सिरोही जाकर पूरे घटनाक्रम की तफसील से जानकारी करने को कहा गया है।  गौरतलब है कि सिरोही पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष टांक शराब तस्करी को लेकर विवादों में हैं।  राजकाज रिपोर्टर ने मंगलवार को ही SP द्वारा अपने बचाव में बनाई जा रही कहानियों की रिपोर्ट प्रदर्शित की थी।  अब सिरोही के एक कांस्टेबल ने भी SP टांक पर गंभीर आरोप लगाएं हैं।  इससे पहले SP अभिलाष टांक की शराब तस्करों से मिलीभगत के चलते आबकारी आयुक्त जोगाराम को भी जिले में शराब तस्करों पर सीधी कार्यवाही को अंजाम देना पड़ा था।  

इस सबसे से इतर यह बात भी उल्लेखनीय है कि हिम्मत अभिलाष टांक ज्यादातर विवादों में रहें हैं हैं और उन पर आरोप भी लगते रहें हैं।  सवाल यह है कि रॉक चाहे कांग्रेस का हो या भाजपा का, इस अफसर को फील्ड पोस्टिंग मिल ही जाती है। हो सकता है DGP एम एल लाठर द्वारा बैठे गई जांच के बाद टांक को किसी डेस्क जॉब पर बैठा दिया जाए पर ऐसे में खाकी और खादी के गठजोड़ की खानी सामने आना बाकि रह जाएगी जिसके चलते यह अधिकारी ऐसे विवादों में आने लायक बना रहता है।  यह खाकी और खादी का ही गठजोड़ है जिसके कारण SP अभिलाष टांक का गुजरात बॉर्डर प्रेम इतने समय तक चलता रहा। 

राजकाज की मंगलवार को जारी खबर आप नीचे दिए लिंक से पढ़ सकते हैं।    

https://www.rajkaj.news/2021/06/blog-post_12.html