हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट।
सरकार व एसीबी के रिश्वतखोरों के खिलाफ सख्त रवैए व लगातार कार्रवाइयों के बावजूद भृष्टाचार व रिश्वतखोरी के मामले रुकने का नाम नही ले रहे है।ऐसा ही खाकी को दागदार करता ताजा मामला हनुमानगढ जिले के नोहर क्षेत्र का है।जहाँ एसीबी ने एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी हनुमानगढ़ के निरीक्षक सुभाष चन्द्र के अनुसार जिले के गोरखाना गांव निवासी परिवादी धर्मपाल ने परिवाद दिया कि उसके पड़ोसी के झगड़े के मामले में समझौता होने के बाद भी एएसआई पृथ्वी सिंह ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जबकि जांच के लिए गाड़ी ले जाने के लिए 4500 रुपये पहले ले लिए थे। इस पर एसीबी ने सत्यापन करवाया तो सौदा 8 हजार रुपयों में तय हुआ जिस पर एसीबी की टीम ने आज घूसखोर एएसआई को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार कर लिया है
फिलहाल एसीबी की टीम मौके पर कार्रवाई में जुटी है और आरोपी के निवास स्थान की भी तलाशी ली जाएगी।व कल श्रीगंगानगर ACB कोर्ट में पेश किया जाएगा




0 टिप्पणियाँ