ब्यूरो रिपोर्ट। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने GST कौंसिल को लेकर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप लगाते हुए कहा कि 28 मई की बैठक में  मंत्री समूह (GoM) का गठन हुआ था। इस GoM में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को बाहर रखने का प्रयास किया गया है। गहलोत ने कौंसिल की  उठाते हुए कहा कि GST परिषद में भी कांग्रेस के तीन ही सदस्य है तथा केवल भाजपा के अधिक सदस्य हैं। CM गहलोत ने कांग्रेस सदस्यों को बाहर रखने को सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। गहलोत ने प.बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व ना होने पर भी सवाल उठाए और कहा कि इन राज्यों को प्रस्तावित एजेंडे के विपरीत रुख अपनाने के कारण शामिल नहीं किया गया। गहलोत ने GoM के 8 सदस्यों से इन राज्यों द्वारा उठाए मुद्दे पर मंथन करने का आह्वाहन किया। CM गहलोत ने मांग की  'जनहित में COVID से संबंधित सप्लाई पर GST शून्य होना चाहिए'।