श्री राधाबल्लभ मंदिर के महंत कैलाश गौड़ द्वारा रचित पुस्तक श्री सत्यनारायण कथा गद्य से पद में अनुवाद का विमोचन गुरुवार को सरस निकुंज में बड़े भैया प्रवीण जी ने किया।इस अवसर पर आचार्य पीठ श्री अलबेली शरण जी महाराज के सानिध्य में हुए इस विमोचन समारोह में ठाकुर जी महाराज को पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की गई।
इस अवसर पर धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडे भी मौजूद थे। महन्त कैलाश गौड की ओर से उनके पुत्र केशव गौड़ ने पुस्तक का विमोचन संपन्न करवाया। इस अवसर प्रवीण भैया ने कहा कि इस अनुवाद से लोगों में इस कथा के प्रति जागरूकता ज्यादा होगी और वे इसे पद्य में बड़े प्रेम पूर्वक पढेंगे।
आपको बता दें कि महंत कैलाश गौड की ओर से इससे पहले भी गुरुवार व्रत कथा का गद्य से पद्य में अनुवाद किया गया था। जिसके जयपुर सहित आसपास कई जिलों में हजारों आयोजन संपन्न हो चुके हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ