बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकीम अब्बासी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बने करीब ढाई वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के कार्यों की अनदेखी की जा रही है
और अल्पसंख्यक वर्ग को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार में अल्पसंख्यक मामलात विभाग के तहत व अन्य विभागों के तहत होने वाले तमाम निगम व बोर्डों में गत 2 वर्षों से विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं।
इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने शहर के मामा भांजा चौराहे से लेकर मिनी सचिवालय तक रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के कार्यों की अनदेखी करने के विरोध में प्रदर्शन किया।
झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ