प्रदेश में बहुचर्चित रहे फोन टैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ओर से गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए महेश जोशी अब वहां पेश नहीं होंगे। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बुधवार को कहा कि नियमों के तहत 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने में नहीं बुलाया जा सकता
और वे इस बारे में नियमों की पालना करेंगे। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की ओर से फोन टैपिंग को लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कराया गया था। इस पर महेश जोशी ने कहा कि इसके क्षेत्राधिकार को लेकर मामला न्यायालय में भी चल रहा है।
ऐसे में जब तक कोर्ट का कोई निर्णय नहीं होता तब तक इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटिस के जवाब के रूप में उन्होंने क्राइम ब्रांच के अनुसंधान अधिकारी को फोन पर और व्हाट्सएप के जरिए सूचना दे दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ