श्रीगंगानगर के सादुलशहर विधायक  जगदीश चंद्र जांगिड़ ने साधुवाली में राजस्थान पंजाब अंतरराज्य सीमा पर स्थित चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया।


 विधायक श्री जांगिड़ ने वहां कार्यरत कर्मचारियों की कार्यशैली का निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित कर्मचारियों ने विधायक जांगिड़ को बताया कि इस चेकपोस्ट का संचालन टेंट में किया जा रहा है, जिसमें कर्मचारी 24 घंटे मौजूद रहते हैं और ड्यूटी के बाद कर्मचारी टेंट में ही विश्राम करते, खाना बनाते-खाते और बाकी सभी दैनिक गतिविधियों को पूरा करते हैं, लेकिन अत्यधिक सर्दी-गर्मी एवं बरसात के मौसम में हालत खराब हो जाती है।


    नहर के किनारे स्थित होने के कारण जहरीले जानवरों के काटने का भी डर बना रहता है।  विधायक जांगिड़ ने कहा कि अबोहर-श्रीगंगानगर के बीच स्थित इस सड़क मार्ग की चैड़ाई को बढ़ाया जाना प्रस्तावित है, इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क से कुछ दूरी पर कर्मचारियों के लिए सुविधाओं से युक्त चेक पोस्ट बिल्डिंग का निर्माण  करवाया जाएगा, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से प्रस्ताव लिया जाएगा। 

गौरतलब है कि बॉर्डर पर चेक पोस्ट का भवन बनाने के लिए भूमि का आवंटन ग्राम पंचायत साधुवाली द्वारा पुलिस विभाग को 3 साल पहले ही किया जा चुका है

श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

सूचना - अगर किसी पाठक/दर्शक/श्रोता को इस खबर पर कोई भी आपत्ति है तो वे इस मोबाइल नंबर 9829076749 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।