रुपयों की आपसी लेनदेन के मामले को लेकर से गंगानगर में 3 दिन पहले व्यापारी के घर के आगे 8 राउंड फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाले हिसार के गैंगस्टर धोलू चौधरी के साथियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 3 दिन पहले हिसार के गैंगस्टर धोलू चौधरी ने सोशल मीडिया पर श्रीगंगानगर के सुखाड़िया नगर निवासी कपड़े के व्यापारी अरुण जैन को दो करोड़ ₹800000 के लेनदेन को लेकर रुपए नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी।
श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि ने 25 जून को सुखाडिया नगर में हुई फायरिंग की वारदात के संबंध में परिवादी श्री अरूण जैन सुखाङिया नगर ने पुलिस थाना जवाहरनगर पर इस आशय की रिपोर्ट दी कि सुबह मैं अपने घर की चार दीवारी मे टहल रहा था। वक्त करीब 6 बजे एक सफेद रंग की आई-10 कार आई, जिसमे आये तीन लङको ने मुझ पर फायरिंग की और कार को भगा ले गये।
इस रिपोर्ट पर मुकदमा नं. 294 दिनांक 25.06.21 धारा 307,384,387,336,120बी भा.द.स. व आर्म्स एक्ट व 67 आईटी एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान श्री फुलचंद शर्मा पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहरनगर द्वारा शुरू किया गया।
शहर श्रीगंगानगर मे हुई फायरिंग की वारदात की घटना की गम्भीरता को देखते हुए वारदात को अंजाम देने वाले को ट्रेस आऊट करने के सम्बन्ध मे अरविन्द बेरङ वृत्ताधिकारी शहर, नरेन्द्र पुनियां प्रभारी महिला अन्वेषण सैल श्रीगंगानगर, फुलचंद शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहरनगर तथा कश्यप उप निरीक्षक प्रभारी जिला विशेष टीम तथा अन्य पुलिस अधिकारियों की टीमें गठित की गई।
उक्त टीमों ने वारदात को ट्रेस आऊट करने के सम्बन्ध मे घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चैक कर व घटनास्थल के आस पङोसियान से पूछताछ कर साक्ष्य संकलित किये। आरोपीगण की तलाश हेतु हरियाणा व पंजाब तथा हिमाचल मे टीमे भेजी गई। प्रकरण की वारदात मे संलिप्त आरोपी सोनू जैन उर्फ नवीन उर्फ पंजाबी पुत्र श्री चंद्रसैन उम्र 39 साल निवासी मकान नम्बर 465, रोङ नम्बर 4, सरदार नगर पुलिस थाना सिटी 2 मोगा पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।
घटना के बाद से जिला पुलिस श्रीगंगानगर ने लगातार हरियाणा, पंजाब व हिमाचल पुलिस से समन्वय बनाया हुआ था। इसी समन्वय के आधार पर प्रकरण मे फायरिंग की घटना मे संलिप्त दो शुटरों (अभियुक्तों) को हरियाणा एसटीएफ हिसार द्वारा आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार किया जाकर पुलिस थाना राणिया जिला सिरसा मे प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
चौथे अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं तलाश के प्रयास जारी है। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।
वारदात को ट्रेस आऊट करने में सुनील व तेजराज एचसी, आदेश कुमार उनि, महेन्द्र कुमार सउनि, हेतराम सउनि, चरणसिंह कानि, अजय कुमार कानि, योगेश एचसी, पवन कानि साईबर सैल, राधेश्याम कानि महिला सैल का विशेष योगदान रहा।
श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर
सूचना - अगर किसी पाठक/दर्शक/श्रोता को इस खबर पर कोई भी आपत्ति है तो वे इस मोबाइल नंबर 9829076749 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।



0 टिप्पणियाँ