सीकर से सुरेंद्र माथुर की खबर
राजस्थान राज्य में वैक्सीन लगवाने के बाद कई जिलों में वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों का शरीर चुम्बकीय होने के मामले सामने आ रहे हैं वहीँ सीकर शहर में भी ऐसा एक मामले सामने आया है जहां वैक्सीन लगवाने के बाद शहर के सोनी परिवार के दम्पति के शरीर से सिक्के ,मोबाइल , बर्तन आदि चिपकने लगे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी लगातार तेजी से वायरल हो रहा है इस अजीबोगरीब घटना के बाद दम्पति के घर के आस पास के लोग इस अजीबोगरीब घटना को देखने के लिए आ रहे हैं।
वैक्सीन लगवाने के बाद हुई चुंबकीय शरीर वाली महिला पुष्पा सोनी ने बताया कि कल रात मेरा लड़का घर आया तो उसने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद कई लोगों के शरीर से चाबी,सिक्के आदि चिपक रही है ,आपने भी तो वैक्सीन लगवाई है तो आप भी देखे कि आपके शरीर पर भी चीज़े चिपक रही है या नहीं तो ऐसे में मैंने भी अपने शरीर से चीज़े चिपकायी तो मेरे शरीर से थाली ,प्याले , सिक्के आदि चिपकने लगे जिसके बाद आस पास के लोग घर पर एकत्रित हो गए और इस घटना को देखने लगे और वीडियो बनाने लगे।
वैक्सीन लगवाने के बाद हुए चुंबकीय शरीर वाले पुरुष राजकुमार सोनी ने बताया कि मैंने 16 जून को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगवाई थी ऐसे में कल रात मेरे लड़के ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद कई लोगों के शरीर से सिक्के , बर्तन आदि चिपक रहे हैं आपने भी तो वैक्सीन लगवाई है तो आप भी देखे कि आपके शरीर से चीज़ें चिपकती है या नहीं , ऐसे में जब मैंने और मेरी पत्नी ने शरीर से सिक्के,बर्तन आदि चिपकाये तो वह चिपकने लगे। राजकुमार ने बताया कि इस अजीबोगरीब घटना से हमे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है और हम आराम से हमारी दैनिक क्रियाएं कर रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ