ब्यूरो रिपोर्ट!

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का विदा होना तय हो गया है। पिछले 1 सप्ताह के दौरान सामने आ रहे आंकड़ों से कमोबेश ऐसा ही लग रहा है कि अब जल्द ही कोरोना की विदाई हो जाएगी। शनिवार को प्रदेश में कुल 368 पॉजिटिव केस सामने आए। जिनमें सिर्फ एकमात्र राजधानी जयपुर ही ऐसा जिला रहा जहां 50 से ज्यादा 55 पॉजिटिव केस सामने आए। अलवर में 40 और बीकानेर में 28 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से कुल 16 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें सर्वाधिक जोधपुर में तीन जयपुर, अलवर, गंगानगर और उदयपुर में दो-दो मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। 368 पॉजिटिव केस के मुकाबले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 975 मरीज रिकवर भी हुए। अब प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 8400 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें सर्वाधिक जयपुर में 1725 और दूसरे स्थान पर अलवर में 859 है। जबकि मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में 563 एक्टिव केस अभी मौजूदृ है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक 8815 लोगों ने अपनी जान गवाई है। लेकिन अब धीरे-धीरे मौतों का ग्राफ भी  पिछले 15 दिन की तुलना में कम हो रहा है। शनिवार को आए कोरोना वायरस के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 23 जिले ऐसे रहे जहां पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। वही बांरा, डूंगरपुर और जालौर जिले ऐसे रहे जहां पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी पॉजिटिव केस दर्ज नहीं हुआ।