ब्यूरो रिपोर्ट , प्रदेश के आईएएस और वर्तमान में यूडीएच के प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजा भगीरथ के समान बताया है। उन्होंने गुरुवार को जोधपुर में विकास कार्यों के वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान गहलोत को विकास की गंगा बहाने का दर्जा देते हुए ये तक कह दिया कि जिस रूप में शिव जी की जटाओं से गंगा मैया को धरती पर उतारने में राजा भगीरथ का योगदान था।
उसी तरह मारवाड़ और राजस्थान में विकास रूपी गंगा को बहाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हजारों वर्षों तक याद किया जाता रहेगा। उन्होंने जोधपुर शहर के विकास में गहलोत के योगदान को अविस्मरणीय बताया। आपको बता दें कि प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आईएएस ने किसी भी सीएम की ऐसी तारीफ की हो। कुंजीलाल मीणा जब गहलोत को भगीरथ की समानता दे रहे थे उस समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मंद मंद मुस्कुरा रहे थे।
मीणा ने तो गहलोत की तारीफ में यहां तक कह दिया कि गहलोत मे विकास की गंगा बहाने के संस्कार बचपन में ही आ गए थे। कुंजी लाल मीणा का ये बयान प्रशासनिक महकमे में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है।



0 टिप्पणियाँ