ब्यूरो रिपोर्ट, जयपुर डिस्कॉम के क्षेत्र में लगे डिफेक्टिव मीटर 31 जुलाई तक बदल दिए जाएंगे। इसके साथ ही 30 जून तक पिछले 6 महीने से खराब पड़े मीटरों को भी बदल दिया जाएगा इस दिशा में गुरुवार को जयपुर डिस्कॉम में आला अधिकारियों की हुई बैठक के दौरान निर्णय लिया गया। 


ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस वर्चुअल मीटिंग में यह भी तय किया गया कि अब जून महीने से वास्तविक रीडिंग के आधार पर बिजली के बिल जारी किए जाएंगे। अभी तक औसत रीडिंग के आधार पर बिल जारी किए जा रहे थे। लॉकडाउन से अनलॉक प्रक्रिया की शुरुआत के बाद यह निर्णय किया गया है। आने वाले 2 महीने के दौरान कृषि कनेक्शनों के उपभोक्ताओं की फोटो रीडिंग के साथ संभागीय मुख्य अभियंता इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। जिन जगहों पर कृषि के अधिक मीटर डिफेक्टिव है, 



वहां सत्यापन के लिए मुख्यालय से टीम भेजी जाएगी। इसके साथ ही विजिलेंस चेकिंग और बिजली चोरी के मामलों में वीसीआर भरने का कार्य भी विजिलेंस ऐप के माध्यम से होगा। वही कोरोना से विभाग के जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, उनके सभी देय भुगतान और आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के कार्य जल्दी ही संपन्न किए जाएंगे।