प्रदेश में कोरोना के नये वैरिएंट डेल्टा प्लस की मौजूदगी ने अनलॉक- 3 के दौरान मिलने वाली राहत पर कुछ हद तक ब्रेक लगा दिया है
अब इस वैरीएंट की मौजूदगी के आधार पर अनलॉक में छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में अनलॉक- 3 की गाइडलाइन को अंतिम रूप देने के लिए कई निर्णय लिए गए। कैबिनेट के कई सदस्यों को कहना था कि व्यवसाय और अन्य गतिविधियों के लिए पाबंदियों में छूट डेल्टा प्लस वेरिएंटऔर तीसरी लहर की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए ही दी जाए।
ज्यादातर मंत्रियों ने फिलहाल रविवार को बाजार खोलने की बात पर असहमति जताई लेकिन बाकी 6 दिन बाजार खुलने का समय बढ़ाने और रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय घटाने पर सहमति बनी। संभावना यह जताई जा रही है कि नई गाइडलाइन के अनुसार रात्रि कालीन कर्फ्यू अब शाम के 5:00 बजे के बजाय 7:00 बजे से लागू किया जा सकता है। वहीं कुछ शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खोलने और शादी समारोह में छूट बनाने पर भी निर्णय हो सकता है। अब नई गाइडलाइन कभी भी जारी हो सकती है।
संभावना यह भी है कि अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटरों, सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में भी 50% की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति मिल सकती है
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ