ब्यूरो रिपोर्ट , प्रदेश में मॉडिफाइड अनलॉक के तीसरे दिन रिकवरी रेट बढ़ कर 96.4% हो गई। अब राजस्थान कोरोना रिकवरी रेट के मामले में 12वें स्थान से आगे आकर देश में छठे स्थान पर आ गया है। दूसरी लहर के बाद इतनी कम संक्रमण दर 1.94 % पहली बार हुई है।
प्रदेश में शुक्रवार को 51698 सैंपल लिए गए जिनमें से 1006 पॉजीटिव आए। पिछले दिन की तुलना में 1258 के मुकाबले 252 संक्रमित कम केस दर्ज किए गए और कोरोना संक्रमण मे 20.3% की गिरावट दर्ज की गई। वही 17 जिलों में एक-एक मौत हो गई। 10 जिलों में एक भी मरीज की जान नहीं गई।
अकेले जयपुर में कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई। वही देखा जाए तो प्रदेश के 3 जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण अभी भी तेज है। 100 की संख्या से अभी तक यहां संक्रमण नीचे नहीं आया है। पिछले 1 सप्ताह के आंकड़ों को देखें तो यही ट्रेंड लगातार चल रहा है। शुक्रवार को जयपुर में 203, अलवर और हनुमानगढ़ में 101-- 101 नए संक्रमित मिले हैं। बाकी सभी जिलों में शुक्रवार को 100 से कम पॉजिटिव केस आए। एक्टिव केस के लिहाज से राजधानी जयपुर में सर्वाधिक 5118 केस बने हुए हैं।



0 टिप्पणियाँ