ब्यूरो रिपोर्ट , देश में अब कोरोना संक्रमण के कुल मिल रहे मामलों में कोरोना के स्ट्रेन बी 1.617 यानी डेल्टा वेरिएंट के 32% मामले सामने आए हैं। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सिर्फ 22 सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई। इनमें सर्वाधिक 81.8% डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित मिले हैं।
राजस्थान में 1010 सैंपल की जांच में 10.4% में डेल्टा वेरिएंट मिला है। सबसे ज्यादा सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग 4407 महाराष्ट्र में हुई। तमिलनाडु में केवल 5 सैंपल की जांच हुई है। वही 9 राज्य ऐसे भी हैं जिनमें एक भी सैंपल नहीं लिया गया। 28 मई तक की रिपोर्ट के अनुसार देश के उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में कोरोना के स्ट्रेन और इस समूह के दूसरे वेरिएंट के मामले सबसे ज्यादा थे।
आपको बता दें कि किसी भी वायरस के स्वरूप में बदलाव की पहचान जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए की जाती है। देश में अब तक 2 करोड़ 80 लाख संक्रमितों में से केवल 29000 की ही जीनोम सीक्वेंसिंग हुई है।


0 टिप्पणियाँ