ब्यूरो रिपोर्ट ,बुधवार को राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं के निर्णय की दिशा में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड प्रबंधन से जुड़े वैक्सीनेशन ब्लैक फंगस और तीसरी लहर में संक्रमण के फैलाव को रोकने की तैयारियों पर भी चर्चा की।
बैठक में यह तय किया गया कि राज्य सरकार कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को संबल देने के लिए जल्द ही पैकेज तैयार करेगी। वही जरूरतमंदों को एक हजार की दूसरी किस्त इसी महीने में जारी कर दी जाएगी। बैठक में चर्चा हुई क पहली लहर के समय जिन 3500000 असहाय निराश्रित और श्रमिक परिवारों को ₹3500 प्रति परिवार की सहायता दी गई थी उन्हें इस बार भी राहत देने के लिए इन परिवारों को ₹1000 की पहली किस्त अप्रैल महीने में दी जा चुकी है और अब दूसरी किस्त जून महीने में दी जाएगी।



0 टिप्पणियाँ