श्रीगंगानगर के मटीली राठान पुलिस थाना के सिपाही मनीराम को राज्य पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक महिला ने अपना वीडियो जारी करके उस पर लगातार दुष्कर्म करके मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और बाद में उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी ।


 एसपी राजन दुष्यन्‍त जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर ने बताया कि श्री मनीराम कानि0 ड्राईवर के संबंध में एक महिला सीमा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें महिला के द्वारा मनीराम कानि. ड्राईवर पर बलात्कार व ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाये व एफ नहर में छलांग लगाकर आत्‍महत्या  कर ली थी।  इस घटना के संबंध में जगदीश पुत्र लिखमाराम जाति मेघवाल उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर 15 केसरीसिंहपुर ने पुलिस थाना केसरीसिंहपुर में एक लिखित रिपोर्ट पेश की, जिस पर पुलिस थाना केसरीसिंहपुर में श्री मनीराम कानि0 ड्राईवर के विरूद्ध मुकदमा न. 94/2021 धारा 306 भादस में दर्ज किया गया। 

 उक्त प्रकरण दर्ज होने के उपरान्त तथा सोशल मीडिया पर मृतका सीमा का वीडियो वायरल होने तथा मृतका सीमा की लाश एफ नहर मे बरामद होने पर तत्काल प्रभाव से श्री मनीराम कानि. ड्रावईर  को दिनांक 28 मई निलम्बित किया गया था व उक्त घटनाक्रम के संबंध में कानि0 ड्राईवर के विरूद्ध प्राथमिक जांच श्री सुरेन्द्र सिंह आरपीएस. पुलिस उप अधीक्षक वृत श्रीकरणपुर जिला श्रीगंगानगर को सपुर्द की गई।  उक्तं प्रकरण में श्री मनीराम कानि. ड्रावईर के विरुद्ध जुर्म धारा 306 भादस प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी मनीराम कानि0 ड्राईवर को गिरफतार किया गया व पुलिस उप अधीक्षक वृत श्रीकरणपुर जिला श्रीगंगानगर ने भी अपनी जांच रिपोर्ट में आरोपी कानि. ड्राईवर के विरूद्ध यह आरोप प्रमाणित पाया। 

 श्री मनीराम कानि0 ड्राईवर का उक्तो कृत्य  घोर दुराचरण व घोर अनुशासनहीनता का होने के कारण आरोपी कर्मचारी मनीराम कानि. ड्राईवर (निलम्बित) को राज्य सेवा से बर्खास्त् (Dissmissed from service) कर दिया गया है।

 श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर