मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना के टीकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दखल देने को कहा है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि प्रदेश में 15 लाख व्यक्तियों को रोजाना टीके लगाने की क्षमता है
लेकिन केंद्र की ओर से वैक्सीन की 3 से 4 लाख डोज ही रोजाना मिल रही है। यदि समय पर और पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो तो पहली डोज के साथ दूसरी डोज लगने का इंतजार कर रहे लोगों को भी वैक्सीन मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जुलाई 2021 के अंत तक 70 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि चिकित्सा विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका व्यक्त कर रहे हैं इसे रोकने की दिशा में तेजी से वैक्सीनेशन करना जरूरी है। राजस्थान वैक्सीनेशन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है यहां अब तक दो करोड़ 36 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
ब्यूरो रिपोर्ट।
सूचना - अगर किसी पाठक/दर्शक/श्रोता को इस खबर पर कोई भी आपत्ति है तो वे इस मोबाइल नंबर 9829076749 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ