यदि सबकुछ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चलता रहा तो देश में 2 से 18 साल तक के बच्चों के लिए जुलाई आखिर या अगस्त में वैक्सीन आ जाएगी। 

कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर एन के अरोड़ा के अनुसार जायडस कैडिला वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। जुलाई के अंत में या अगस्त की शुरुआत में 12 से 18 साल तक के बच्चों को वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। उन्होंने बताया कि देश में अभी कोरोना की तीसरी लहर की संभावना 6 से 8 महीने के बाद बताई जा रही है।

आईसीएमआर को एक स्टडी में संकेत मिले हैं कि कोरोना की तीसरी लहर देर से आएगी। इसी दौरान देश में वैक्सीनेशन का लक्ष्य एक करोड़ टीके रोजाना लगाने का रखा जाए तो तीसरी लहर से काफी हद तक बचा जा सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट।

सूचना - अगर किसी पाठक/दर्शक/श्रोता को इस खबर पर कोई भी आपत्ति है तो वे इस मोबाइल नंबर 9829076749 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।