ब्यूरो रिपोर्ट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने योजना के लिए परिपत्र के माध्यम से दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
इसके तहत जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग इस योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ऐसे विद्यार्थियों के लिए जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख प्रति वर्ष से कम हो, उनको लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही ऐसे विद्यार्थी जिनके माता-पिता राज्य सरकार के कार्मिक के रूप में पे मैट्रिक्स लेवल 11 तक का वेतन प्राप्त कर रहे हैं। वे भी इस योजना के लिए पात्र होंगे। जारी परिपत्र के अनुसार किसी भी छात्र छात्रा को इस योजना का लाभ केवल एक साल की अवधि के लिए दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों की मेरिट का निर्धारण 12वीं और दसवीं के प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। एसटी वर्ग के लिए योजना का संचालन जनजातीय क्षेत्र विभाग और एससी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से किया जाएगा।


1 टिप्पणियाँ
तारीफ़ ए काबिल
जवाब देंहटाएं