डॉ. पीयूष त्रिवेदी

आज कोरोना संक्रमण के चलते हर व्यक्ति  जुकाम,खांसी,कफ-बलगम इत्यादि मौसमी बीमारियों से संक्रमित हो रहा है,साथ ही बदलते मौसम के कारण बदन दर्द,सिरदर्द,बुखार और वायरल की चपेट में लोग आ रहे है। 

सदियों से इन सब छोटी-मोटी बीमारियों से बचने और उनके उपचार के लिए हमारी दादी-नानी एक विशेष काढ़ा या जिसको हम चाय भी कह सकते है दिया करती थी उसकी विधी सामग्री सहित पोस्ट कर रहा हूँ यकीन मानिए ये घरेलू नुस्खा बहुत  अच्छा क्वाथ है आजमाया हुआ और शत-प्रतिशत अनुभूत है-हर प्रकार के फ़्लू को रोकने एवं कोरोना बचाव में व पोस्ट कोविड को ताकत देने में सक्षम है।


•10-12तुलसी के ताजे पत्ते

•बीच की अंगुली के बराबर लम्बी और मोटी गिलोय ताज़ा

•1 इंच लम्बी मोटी अदरक ताजी

•1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

•1 छोटा चम्मच शहद

•4-5 काली मिर्च

•1 छोटा टुकड़ा दालचीनी

•2-लौंग

•1 छोटा चम्मच नमक

•1-2 इलाइची

•1 छोटा टुकड़ा 10 gmगुड़

•1 चुटकी जायफल-पिसा हुआ ले।

इन सभी को मिलाकर 2 गिलास पानी में चाय की तरह 2 चम्मच मिश्रण डालकर उबाले ,चौथाई पानी रहने तक उबालें और छलनी से छान कर पी लें ।इसे ख़ाली पेट काम में ले तो परिणाम अच्छे आते हैं।इसको पीने से इम्यून सिस्टम ठीक होता है।अब तक लाखों लोगों को जीवन डे चुका है यह काढा ,आयुष विभाग  द्वारा प्रदत्त क्वाथ देश भर में लोगों को कोराना से बचा रहा है,यह सर्व विदित है।


(लेख में प्रस्तुत विचार लेखक के अपने हैं। Rajkaj.News की इन विचारों से सहमति अनिवार्य नहीं है। किंतु हम अभिव्यक्ति की स्वंत्रता का आदर करते हैं।)