कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व पीसीसी के निर्देश पर पेट्रोल,डीजल,गैस के दामों में बेहताशा वृद्धि और बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ  कांग्रेस ने शहर के १५ पेट्रोल पंपो पर प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी के नेतृत्व और यूडीएच मंत्री शान्ति धारिवाल के आह्वान पर शहर के सभी ब्लॉक अध्यक्षो, कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसियो ने प्रदर्शन में भाग  लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहर के जवाहर नगर पेट्रोल पम्प, उद्योग नगर थाने के पास वाला पेट्रोल पम्प, गुमानपुरा केवल पेट्रोल पम्प, गुमानपुरा थाने के पास मोर्डन पेट्रोल पम्प, गुमानपुरा रावतभाटा रोड पट्रोल पम्प, कुन्हाडी चैराहे पेट्रोल पम्प, पुराना मनोज टाकीज के पास वाला पेट्रोल पम्प (स्टेशन रोड),एलआईसी बिल्डींग के पास वाला पेट्रोल पम्प (रंगबाडी रोड), बोरखेडा, मधुश्री होटल के पास पेट्रोल पम्प (आईएल चैराहा), गोवरिया बाबडी ट्रांस्पोंर्ट नगर पेट्रोल पम्प, बेदी का पेट्रोल, बोहरा जी का पेट्रोल पम्प एरोड्राम चैराहे के पेट्रोल पम्पों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह १0 से 12 बजे तक विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।

देश के हालात आर्थिक आपात जैसे-त्यागी



शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि मोदी जी के गलत नीति के चलते देश में आर्थिक आपातकाल जैसे हालात हैं। देश मे मंदी, व्यापक वेरोजगारी, भत्तो में कटोती खत्म होती जा रही नौकरियो खत्म होने के साथ साथ बेराजगारी बढ़ गई हैं। महामारी में मोदी नहीं चूक रहे है देश के हालात बद से बत्तर हो चुके हैं। ऊपर से अमीरों की जेब भरने के लिए केन्द्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामो में हर रोज वृद्धि कर रहे हैं। जिसके महगाई बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के समय पेट्रोल 60 रुपए, रसोई गैस 365 रुपये में मिलती थी, जबकि कू्रड ऑयल के दाम कम होने के बाद बेहताशा वृद्धि हुई हैं। मोदी सरकार ने बढ़ती हुई कीमते वापस नही ली,मंहगाई कम नही की तो इसको कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी।वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित धारीवाल, पकंज मेहता, प्रदेश कांग्रेस सचिव यिावकांत नंदवाना, राखी गौत्तम, डॉ. जफर मोहम्मद ने कहा मोदी सरकार बढ़ती महंगाई पर चुप क्यों बैठी है पूजीपतियों को किस प्रकार फायदा पहुंचाना हैं। इस जुगत में सारा ध्यान है देश की जनता से मोदी जी को कोई लेना देना नही हैं।

यह रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिला महासचिव डॉ विजय सोनी, महापौर राजीव अग्रवाल, उपमहापौर पवन मीणा, साोनू कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्ष संदिप बाबू भाटीया, राजीव आचार्य, पं. लालचंद शर्मा, अनुराग गौतम, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू, पूर्व पार्षद प्रकाश मलकानी, अमोलक देवी, ईश्वर गंभीर, महामंत्री हिमाशु शर्मा, संजय यादव, पार्षद देवेश तिवारी, मो.ईशरार, अंशुल श्रृंगी, कपिल शर्मा, कुलदीप गौतम, योगेन्द्र शर्मा, नवीन यादव, अजय सुमन, इती शर्मा, पिंकी प्रजापती, शमा परवीन, सलीना शेरी, सपना बुर्ट, ईना मीणा, पार्षद प्रत्याशी अनील अरोड़ा समेत कई कार्यकर्ता सम्मलित हुए।