कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट।

स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कुदंन यादव के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। सवंय कुंदन यादव ने रक्तदान किया। युवाओं से गर्मियों में ब्लड बैंक में हो रही रक्त की कमी को देखते हुए , गरीब, असहाय एवं थैलेसीमिया से पीडि़त लोगों के लिए व अन्य जरूरतमंदों के लिए रक्त दान करने का युवाओं से आह्वान किया। रक्त दाताओं में मुख्य रूप से गौरव सिंह चौहान योगेश कलोसिय अप्पू, संदीप सिंह गौड़ नीतेंद्र शर्मा व युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। कुंदन यादव ने बताया कि सर्वप्रथम सुबह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रंगबाड़ी स्थित शगुन मेरीज गार्डन में किया गया। यहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राम कुमार दाधीच व युवा नेता शिवराज गुंजल सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्व. राजेश पायलट की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया। यादव ने कहा कि स्व. पायलट साहब का जीवन व राजनीतिक सफर किसानों गरीबों के लिए संघर्ष में बीता तथा उनके पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट की राजनीति का उद्देश्य भी गरीबों की सेवा ही रहा हैं। उन्हीं की प्रेरणा से आज दिन भर गरीब व आमजन कि मदद कर इस दिवस को मनाया जाएगा।

्गरीबों को ५०० राशन किट का वितरण

इसके पश्चात कच्ची बस्ती गरीब मजदूरों में ५०० सूखे राशन के किट का वितरण किया गया। इसके अलावा गरीब कच्ची बस्तियों मे मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह ढिल्लों, युवा नेता नितेंद्र शर्मा, योगेश कलओसिया अप्पू, मूलचंद मीणा, दिलीप सिंह, हरीश खटाना, सुमित भोई, हंसराज बोर्ड, जोधराज गुर्जर सहित कई कांग्रेसी साथ रहे।