क्या तीसरी लहर दे रही है दस्तक?
राजस्थान के बीकानेर जिले के बाद सोमवार को दौसा जिला चिकित्सालय मे भर्ती एक मरीज डेल्टा प्लस वैरिएंट का संदिग्ध मिला।मरीज के मिलने के जिला प्रशासन सहित चिकित्सा विभाग मे हडकंप मच गया है।वही जयपुर की टीम ने दौसा पहुंचकर कोरोना संक्रमित मरीज का सैपल लेकर पुणे भेजा है।
दरअसल राजस्थान में बीकानेर के बाद सोमवार को दौसा जिला चिकित्सालय में भर्ती कोरोना का एक मरीज डेल्टा प्लस वैरिएंट का संदिग्ध मिला है।मरीज की जानकारी मिलते ही चिकित्सा विभाग मे हडकंप मच गया और आनन फानन मे जयपुर से चिकित्सा विभाग की टीम दौसा पहुंची.और कोरोना संक्रमित व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजा गया है.
चिकित्सकों ने भी मरीज को डेल्टा प्लस वैरीऐंट से संक्रमित होने का अंदेशा है.कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज करने वाले चिकित्सक ने भी चिंता जाहिर करते हुए बताया कि एक दिन में ही मरीज के 80% फेफडे संक्रमित हो गये है। साथ ही बीमार मरीज का ऑक्सीजन लेवल भी 20 पर पहुंच गया है.अभी बीमार का गहन चिकित्सा ईकाई में उपचार चल रहा है।
यदि मरीज की जांच रिपोर्ट डेल्टा प्लस वैरिंएट आती है तो राजस्थान में होगा दुसरा डेल्टा प्लस वैरिएंट केस.बतादे दूसरी लहर खत्म भी नहीं हुई थी और उससे पहले ही जिले में डेल्टा प्लस की एंट्री का अदेशां होना डाक्टरों व चिकित्सा विभाग के लिये चितां का विषय बन रहा है,
दौसा ब्यूरो रिपोर्ट,



0 टिप्पणियाँ