पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद हर चीज नहीं होती जा रही है। आम उपभोक्ता कोरोना के इस दौर में महंगाई की मार से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
इसी बीच विद्युत डिस्कॉम ने भी उपभोक्ताओं की जेब से ज्यादा राशि निकालने की कवायद शुरू कर दी है। विद्युत उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज के पेटे में अब 16 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा देने होंगे। इसके लिए डिस्कॉम ने ऑडिटर को प्रस्ताव भेजा है। पूरी संभावना ये है कि यह वसूली इसी महीने से लागू हो जाएगी।
आपको बता दें कि बढ़ाई गई राशि जनवरी से मार्च तक के उपभोग की गई बिजली यूनिट के अनुसार जुड़ेगी। मौजूदा कांग्रेस सरकार में उपभोक्ताओं पर फ्यूल सरचार्ज के नाम पर अब तक 42 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त भार डाला जा चुका है। अब फिर से सरचार्ज बढ़ाकर बिजली वितरण कंपनियां लगभग 225 करोड रुपए ज्यादा वसूलने की कवायद में जुट गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ