पिछले दिनों जयपुर जिले के दूदू में सामने आए अवैध बजरी परिवहन के बदले वसूली के मामले की जांच अब सीआईडी के बजाय एसओजी करेगी। इस बारे में सीएमओ से आए आदेश के अनुसार फागी और दूदू थाने की तीन फाइलें एसओजी भेजी गई है।

सीएमओ से इसका आदेश स्थानीय विधायक बाबूलाल नागर की अनुशंसा के आधार पर किया गया है। आपको बता दें कि वसूली के इस खेल का खुलासा पिछले महीने 27 मई को हुआ था। जब फागी थाना पुलिस ने डंपर चालक बजरंग को गिरफ्तार किया था। उससे हुई पूछताछ के बाद इसके तार दूदू सहित कई थानों से जुड़े पाए गए। इस मामले में दूदू सीईओ विजय सेहरा की मिलीभगत भी सामने आई थी। 

आरोप है दूदू, भांकरोटा और फागी थाने मे वसूली होटल संचालक राजेंद्र चौधरी के जरिए होती थी। राजेंद्र ही पुलिस के लिए बजरी परिवहन करने वालों से वसूली करता था। फिलहाल राजेंद्र अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी है।

ब्यूरो रिपोर्ट।